फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि सचिवालय समक्ष बैठी दंपति की भूख हड़ताल खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मिनी सचिवालय सामने बैठे दंपति की भूख हड़ताल खत्म
विज्ञापन

एससी कमीशन व एडीसी ने कार्रवाई का दिया भरोसा
मामला जमींदारों द्वारा मकान पर जबरन कब्जे का
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
जिले के गांव कोटली संघर में अवैध कब्जे का आरोप लगाने वाले दंपति ने शनिवार को मिनी सचिवालय के सामने भूख हड़ताल समाप्त करा दी। यह भूख हड़ताल अनुसूचित जाति कमीशन के सदस्य करनवीर सिंह इंदौरा व एडीसी राजपाल सिंह की ओर से इंसाफ का भरोसा दिए जाने के बाद समाप्त की गई है। इस समय इंदौरा को पीड़ित जगदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब पंद्रह साल पहले 18 मरले जगह बोहड़ सिंह से खरीदी थी। कीमत के तौर पर उन्होंने कई वर्ष बोहड़ सिंह के साथ मजदूरी की व बाकी रुपये नकद अदा किए। मगर अब बोहड़ सिंह लालच में आकर इस जगह पर अवैध कब्जा कर रहा है। बोहड़ सिंह के साथ गुरनैब सिंह, कौर सिंह, गुरमीत सिंह व चमकौर सिंह भी मिले हैं। पीड़ित परिवार को आश्वासन देते हुए एससी कमीशन के सदस्य करनवीर सिंह इंदौरा ने कहा कि कमीशन इस तरह की ज्यादती को बर्दाशत नहीं करता। उन्होंने कहा कि किसी दलित के साथ धक्का करना गंभीर जुर्म है। इसके लिए कमीशन फौरन तौर पर उचित कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि वह इस ठंड में भूख हड़ताल पर बैठने की बजाय घर जाएं। कमीशन व प्रशासन पूरे मामले की पड़ताल कर कानूनी कार्रवाई करेगा। इस दौरान एडीसी राजपाल सिंह ने भी पीड़ित परिवार की मुश्किल सुनकर नायब तहसीलदार चरणजीत सिंह को आदेश दिया कि मामले के हल के लिए एक कमेटी का गठन किया जाए व पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए बरीवाला पुलिस को आदेश दिए जाएं। इस अवसर पर जीए टू डीसी गोपाल सिंह व नायब तहसीलदार चरणजीत सिंह मौजूद थे। संघर्ष में देहाती मजदूर सभा के नेता हरजीत मदरसा, जगजीत जस्सेआना, जसविंदर संगूधौन, नौजवान भारत सभा के मंगा आजाद, पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के धीरज कुमार, भट्ठा मजदूर यूनियन के बलवंत सपना, चंद सिंह बीड़ सरकार, गुरू ज्ञान नाथ वाल् मीकि धर्म समाज के कुलविंदर सिंह भुट्टीवाला, ज्ञानी वरियाम सिंह, दलित दास्ता विरोधी अंदोलन के जसपाल सिंह, भट्ठा व निर्माण यूनियन के बलवंत सिंह, गुरचरण सिंह चंद, जसपाल सिंह व वरियाम सिंह ने भी दंपति का साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें