सेवानिवृत्त पटवारी ने जहर निगलकर दी जान
बेटे के बयान पर पूर्व सहयोगी पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। गांव सुखना अबलू निवासी सेवानिवृत्त पटवारी ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। थाना कोटभाई पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर एक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार जब पटवारी बलवीर सिंह नौकरी कर रहे थे, तो उन दिनों उनके साथ फलेल सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी दयोन खेड़ा सहायक के तौर पर काम करता था। फलेल सिंह ने बलवीर सिंह पर कोई मामला दर्ज करवा दिया था, जिस कारण सेवानिवृत्त होने के बाद उनकी पेंशन भी नहीं लग पाई थी। इसी परेशानी में बलवीर सिंह ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। एएसआई शाम सुंदर ने बताया कि मृतक के पुत्र रेशम सिंह के बयान पर फलेल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।