फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिअद-भाजपा में फिर फंसा कई सीटों पर पेंच, सुखबीर के पास पहुंचा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
शिअद-भाजपा में फिर फंसा कई सीटों पर पेंच
विज्ञापन

सुखबीर के पास पहुंचा मामला, रवि महेंद्रू के लिए टिकट को लेकर भाजपा ने बनाया दबाव
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
शिरोमणि अकाली दल व भारतीय जनता पार्टी के बीच सीटों को लेकर फिर से पेंच फंस गया है। तीन सीटों को लेकर जबरदस्त विवाद खड़ा हो गया है। वहीं भाजपा के सीनियर नेता रवि महेंद्रू को टिकट दिलाने के लिए शिअद से वार्ड बदलने के लिए प्रेशर शुरू हो गया है। इस पूरे प्रकरण में केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला ने शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल से विस्तार से बात की है।
सुखबीर बादल ने पूर्व मंत्री जागीर कौर, अजीत सिंह कोहाड़ से कहा है कि स्थानीय स्तर पर भाजपा के साथ बैठकर मामले को सुलझाया जाए। सुखबीर के फोन के बाद जालंधर में देर शाम को शिअद व भाजपा की संयुक्त मीटिंग दोबारा रखी गयी है, जिसमें सीटों के आदान प्रदान पर दोबारा विचार होगा। भाजपा के पूर्व प्रधान मनोरंजन कालिया ने सवाल उठाया है कि उनके विधानसभा हलके में ओबराय परिवार को टिकट दिया जा रहा है, जिन्होंने इसी साल हुए विधानसभा चुनावों में खुलकर विरोध किया था। उसे शिअद कैसे टिकट दे सकता है ? वहीं उन्होंने पूर्व पार्षद इकबाल ढींढसा को भी अपने हलके से टिकट न देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया की टिकट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाटिया की पत्नी जसपाल कौर को वार्ड 45 से शिअद का टिकट दिया गया है, जिसका भाजपा ने विरोध किया है। भाजपा नेताओं ने लिखित रूप से सुखबीर बादल को कहा है कि भाटिया पांच साल तक भाजपा का विरोध करते रहे हैं और उन्हें कैसे टिकट दिया जा सकता है ?
विज्ञापन

दूसरी तरफ प्रदेश भाजपा के नेता रवि महेंद्रू को लेकर अलग से विवाद हो गया है। रवि महेंद्रू दो बार पार्षद रहे हैं और इस बार उनका वार्ड आरक्षित हो गया है। महेंद्रू ने सांपला के जरिये सुखबीर बादल तक पहुंच की है कि 72 नंबर वार्ड अकाली दल का है, उसे भाजपा को दे दिया जाए। इसके बदले अकाली दल को एक वार्ड भाजपा दे देगी। शिअद वहां से बलवंत सिंह गिल के नाम की घोषणा कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें