फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: जुआ खेलते 11 लोग गिरफ्तार, 81 हजार रुपये बरामद

Sat, 07 Nov 2026 07:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। थाना सिटी पुलिस ने मोहल्ला बहादुरपुर में जुआ खेलने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 81 हजार रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि बहादुरपुर के एक मकान में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। इस सूचना के आधार पर संदीप हंस के मकान पर रेड की गई। वहां से 11 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश कुमार, हेमन राम, सुनील पंडित, विकास भट्टी, हरीश कुमार उर्फ बबलू, महावीर सिंह, जंग बहादुर जंग, चंदन कुमार, वरिंदर कुमार बबलू, रित्विक और रोहित हंस लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें