अल्पसंख्यकों की समस्याएं हल करें: चेयरमैन
होशियारपुर। प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन मुनव्वर मसीह ने डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया के साथ बैठक की। वहीं जिला परिषद में अधिकारियों के साथ बैठक कर अल्पसंख्यक भाईचारे की पहल के आधार पर समस्याएं हल करने के लिए भी कहा। उन्होंने अल्पसंख्यक भाईचारे सेो अपील करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि मजदूर लेबर विभाग से रजिस्टर्ड हों, क्योंकि रजिस्टर्ड श्रम मजदूरों को सरकार की ओर से कई सुविधाएं दी जा रही है।
शगुन योजना का लाभ लेने के लिए जिला भलाई अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने यह भी हिदायत की कि जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा पहुंचाया जाए। इस मौके पर सहायक कमिश्नर (सामान्य) अमित महाजन, जिला विकास व पंचायत अधिकारी सर्बजीत सिंह बैंस उपस्थित थे।