फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बीड़ घग्गर हाईवे पर सड़क हादसे में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बाइक से हुई टक्कर के बाद बाइक सवार और महिला दोनों को इलाज के लिए राहगीरों की मदद से सेक्टर-6 जनरल अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। बबली बीड़ घग्गर की रहने वाली थी। वह मूलरूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली थी। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है और उसका एक पांच साल का बेटा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला पेंशन निकालने के लिए घर से बैंक गई थी। वह अपनी ननद प्रवीण के साथ वापस लौट रही थी। बीड़ घग्गर हाईवे क्रास करने के दौरान एक बाइक ने बबली को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक चला रही महिला डिंपल को भी काफी चोटें आईं। डिंपल के साथ दूसरी बाइक पर आ रहे सर्वजीत ने बताया कि बबली को टक्कर मारने वाला बाइक चालक फरार हो गया। बबली की ननद प्रवीण ने आरोप लगाया कि टक्कर बाइक चलाने वाली महिला डिंपल ने टक्कर मारी थी। जिसमें उसकी मौत हो गई।


बाइक सवार महिला ने बताया कि आरोप बेबुनियाद है। बबली को किसी दूसरी बाइक ने टक्कर मारी है। जिसकी टक्कर लगने के बाद वह रोड पर गिरी हुई थी इस दौरान बाइक रोकने पर वह भी फिसल गई। जिसमें मुझे भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


डॉक्टरों से बदसलूकी
जनरल अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. ज्योति वशिष्ठ और डॉ. श्रेय ने आरोप लगाया कि इलाज के लिए आई महिला डिंपल ने डॉक्टरों से बदसलूकी की है। वहीं महिला ने बताया कि इलाज के लिए डॉक्टरों से कहा था। मैंने किसी प्रकार की बदसलूकी डॉक्टरों से नहीं की है।

अस्पताल में सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले की जांच की जा रही है। अभी इस मामले में दोनों पक्षों का मेडिकल हो चुका है। इस मामले की जांच चंडीमंदिर थाना पुलिस की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन

- रामकुमार ,चौकी इंचार्ज, सेक्टर -6 जनरल अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें