फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी छलांग में कैडेट संदीप सिंह ने बनाया नया रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संदीप सिंह ने बनाया नया रिकार्ड
विज्ञापन

सैनिक स्कूल की सालाना एथलेटिक्स मीट का दूसरा दिन
कपूरथला।
सैनिक स्कूल कपूरथला की 57वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट के दूसरे दिन कैडेटों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल कर्नल विकास मोहन और एडम अफसर लेफ्टिनेंट कमांडर दिलप्रीत सिंह कंग के नेतृत्व में आयोजित मुकाबलों में लंबी छलांग में कैडेट संदीप सिंह ने स्कूल का पुराना रिकार्ड तोड़कर नया रिकार्ड कायम किया है।
दूसरे दिन के मुकाबलों में 200 मीटर फ़ाइनल सीनियर में पहला स्थान सुमित को मिला। सुमंत को दूसरा और अरबाज को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर फाइनल जूनियर में अमन गौतम ने पहला, गोबिंद ने दूसरा और साहिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट जूनियर में विशाल यादव को पहला, आलोक वर्मा को दूसरा और द्यानिधी को तीसरा स्थान मिला। 100 मीटर में अरुण ने पहला, पुष्पिंदर ने दूसरा और विवेक ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोल वॉल्ट सीनियर में कुमार सौरभ पहले, गोबिंद दूसरे और धीरज तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3000 मीटर सीनियर में आशुतोष ने पहला, कुमार सौरभ ने दूसरा और अभिनव ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में सौरभ सिंह पहले, अंकुश दूसरे और अभिमन्यु तीसरे स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो में अंकुश को पहला, गोपाल को दूसरा और विजय को तीसरा स्थान मिला। 400 मीटर सीनियर फ़ाइनल में ओमकांत पहले, गुरदीप दूसरे और ओम प्रकाश तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर जूनियर फ़ाइनल में विशाल को पहला, दयानंद को दूसरा और गोलू को तीसरा स्थान मिला। ट्रिपल जंप सीनियर में हरदीप पहले, चिराग़ दूसरे और सहजप्रीत तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर में अरुण को पहला, नीतीश को दूसरा और विवेक को तीसरा स्थान मिला। 800 मीटर जूनियर में अजय पहले, दयानंद दूसरे और अजय तीसरे स्थान पर रहे। 400 गुणा 100 मीटर रिले सीनियर में आजाद हाउस और 400 गुणा 100 मीटर रिले जूनियर में टैगोर हाउस विजेता रहा। सभी विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्रों के साथ सम्मानित किया गया। मौके पर खेल इंचार्ज एमएस बाजवा के अलावा स्कूल के सभी अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें