फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूतवी रेल सेक्शन पर शुरू हुईं 10 ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। रेलवे ने जम्मूतवी सेक्शन में विभिन्न राज्यों के लिए 10 ट्रेनें (पांच जोड़ी) शुरू की हैं। यह ट्रेनें पटना, दुर्ग, वाराणसी, अजमेर व नई दिल्ली के बीच चलेंगी। इन सभी ट्रेनों का अप-डाउन में पठानकोट कैंट स्टेशन पर ठहराव होगा। कारोबारियों का कहना है कि यह ट्रेनें शुरू होने से आम यात्रियों के अलावा उन्हें भी बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

फिरोजपुर रेल डिवीजन की ओर से जारी शेडयूल के मुताबिक दुर्ग-ऊधमपुर वीकली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल (08215) दुर्ग से प्रत्येक वीरवार रात चलकर दोपहर 07:45 बजे ऊधमपुर पहुंचेंगी। अगले दिन ट्रेन नंबर 08216 ऊधमपुर से रात 11:45 बजे रवाना होगी। इसके अलावा, पटना-जम्मूतवी के बीच चलने वाली अर्चना सुपरफास्ट (02355) प्रत्येक रविवार व बुधवार सुबह 10:30 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। वापसी पर उसी दिन शाम 05:45 बजे ट्रेन नंबर 02356 जम्मूतवी से राजिंद्रनगर के लिए रवना होगी। वाराणसी-जम्मूतवी के बीच चलने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस (02237) रोजाना सुबह 11 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। वापसी पर ट्रेन नंबर 02238 उसी दोपहर 2 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन 31 जनवरी तक रोजाना चलेगी।
अजमेर से जम्मूतवी को जाने वाली पूजा सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल (02421) रोजाना सुबह 08:15 पर जम्मूतवी पहुंचेगी। वापसी पर 02422 ट्रेन रात 06:10 बजे जम्मूतवी से अजमेर रवाना होगी। यह ट्रेन 1 फरवरी तक चलेगी। इसके अलावा नई दिल्ली-कटड़ा के बीच चलने वाली श्री शक्ति कोविड-19 स्पेशल एसी ट्रेन (02461) दिल्ली से चलकर 05:10 बजे कटड़ा पहुंचेगी। वापसी पर 02462 ट्रेन रात 11.05 पर कटड़ा से दिल्ली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

पठानकोट कैंट व सिटी रेलवे स्टेशन की कामर्शियल ब्रांच के अधिकारियों का कहना है कि जम्मूतवी सेक्शन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ने के बाद यात्रियों ने दिलचस्पी दिखाई है। जनवरी-फरवरी महीना बच्चों की पढ़ाई व ठंड का होता है। इसलिए, अभी ज्यादा वेटिंग नहीं है। मार्च के बाद सवारियां बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें