फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौंग बांध पर मृत मिले 850 प्रवासी पक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
तलवाड़ा (होशियारपुर)। पौंग बांध के वैटलैंड के वाइल्ड लाइफ विभाग के तहत पड़ती रेंज धमेटा की दो बीटों में 850 प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई। वाइल्ड लाइफ विभाग इसकी जांच करवा रहा है। वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ राहुल एम रोहाणे व रेंज अफसर सेवा सिंह ने बताया कि पौंग बांध के वाइल्ड लाइफ विभाग की रेंज धमेटा की दो बीटों में 850 के करीब प्रवासी पक्षियों की अचानक मौत हो गई। वन्य प्राणी विभाग को प्रवासी पक्षियों की देखरेख का जिम्मा सौंपा गया है। पौंग झील के किनारे 29 दिसंबर को 530 व 30 दिसंबर को 310 प्रवासी पक्षी मृत पाए गए। डीएफओ राहुल एम रोहाणे व रेंज अफसर सेवा सिंह ने बताया कि अब तक पता नहीं चल पाया है कि आखिरकार प्रवासी पक्षियों की मौत कैसे हुई है। कोई पौंग झील में प्रवासी पक्षियों का शिकार करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें