फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर लोकसभा उपचुनाव: पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को नोटिस से गरमाई सियासत, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा...

Wed, 12 Apr 2023 09:11 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

जालंधर में चन्नी का मजबूत जनाधार है। ऐसे में पार्टी इसे मनोबल तोड़ने की कोशिश के रूप में देख रही है। गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद चन्नी विदेश चले गए थे। उस समय आरोप लगाए जा रहे थे कि चन्नी घोटालों से बचने के लिए विदेश भागे हैं।
विज्ञापन
जालंधर लोकसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को विजिलेंस ब्यूरो के नोटिस से पंजाब की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इसे बदलाखोरी की राजनीति बताया है। वहीं, आप के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा है कि अगर सब ठीक है तो कांग्रेस को किस बात का डर है।

विज्ञापन


चन्नी घोटालों से बचने के लिए विदेश भागे
दरअसर, जालंधर में चन्नी का मजबूत जनाधार है। ऐसे में पार्टी इसे मनोबल तोड़ने की कोशिश के रूप में देख रही है। गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद चन्नी विदेश चले गए थे। उस समय आरोप लगाए जा रहे थे कि चन्नी घोटालों से बचने के लिए विदेश भागे हैं। हालांकि, चन्नी ने उस समय विदेश से मीडिया से बात कर कहा था कि वह आंखों से जुड़ी बीमारी से पीड़ित हैं। जल्दी ही इलाज करवाकर लौटेंगे।

पार्टी वर्करों से मीटिंग कर रहे थे सीएम
इसके बाद बाद वह करीब दो महीने पहले भारत आए। साथ ही इलाके में सक्रिय हो गए। सबसे पहले गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से मिलने मानसा गए तो उस दौरान कोविड के समय के एक केस के मानसा पुलिस ने उन्हें समन सौंपे। इसके बाद वह लगातार पार्टी वर्करों से मीटिंग कर रहे थे। इसी बीच उनके खिलाफ किसी ने सरकारी फंडों का प्रयोग अपने पारिवारिक समारोह में करने के संबंध में शिकायत दी।
विज्ञापन


इसके बाद पता चला कि चन्नी विदेश जाने वाले हैं तो विजिलेंस ने उनके खिलाफ एलओसी जारी कर दी। इसके बाद चन्नी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि वह एक समारोह में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन उन्होंने अपनी टिकटें कैंसिल करवा दी है। अब वह सारे मामले का सामना करेंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

कांग्रेस के कई नेता पहुंच चुके हैं सलाखों के पीछे

जब से राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है, तब से कई पूर्व मंत्रियों और नेताओं पर विजिलेंस ने कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार के आरोप में कई पूर्व मंत्री सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। इनमें सीनियर कांग्रेसी नेता साधू सिंह धर्मसोत, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु (अब जमानत पर), पूर्व मंत्री व मौजूदा भाजपा नेता सुदंर शाम अरोड़ा को केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है, जबकि पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां व कांग्रेस नेता कैप्टन संदीप संधू भी केस का सामना कर रहे हैं।

सीनियर कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, फिरोजुपर के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों, पूर्व सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, पूर्व कांग्रेस नेता व गुरदासपुर के विधायक पहाड़ा बरिंदरमीत सिंह पहाड़ा व पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला के खिलाफ भी जांच चल रही है।

चन्नी के भाजपा में जाने की थी अटकलें
कुछ दिनों से चर्चा यह भी थी कि चरणजीत सिंह चन्नी भाजपा में शामिल होने जा रहे है। जैसे यह बात उठी तो उसके बाद कांग्रेस के राज्य प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग उनके घर पहुंचे। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने उनके खरड़ स्थित निवास स्थान पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें