फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर उपचुनाव से पहले भाजपा को झटका: पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत ने छोड़ी पार्टी, दोबारा आप में शामिल

Mon, 01 Jul 2024 01:51 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के जालंधर के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया की घर वापसी हुई है। भाटिया भाजपा को छोड़ दोबारा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
सीएम मान के साथ कमलजीत भाटिया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया की घर वापसी हुई है। भाटिया भाजपा को छोड़ दोबारा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। जालंधर उपचुनाव से ठीक पहले उन्होंने आप ज्वाइन कर भाजपा को झटका दिया है। कमलजीत भाटिया सोमवार को जालंधर के दीप नगर स्थित मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पहुंचे, वहां उन्होंने दोबारा आप ज्वाइन की। इस दौरान उनके साथ जालंधर सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा सहित भाटिया साथी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर का आप में जाना जालंधर वेस्ट उपचुनाव से पहले भाजपा के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। क्योंकि भाटिया शीतल अंगुराल और पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू के काफी करीबी रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भाटिया ने भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के लिए प्रचार किया था। हालांकि रिंकू हार गए थे, लेकिन उन्हें जालंधर पश्चिमी क्षेत्र से अच्छे वोट मिले थे। क्योंकि पश्चिम हलके में एक बड़ा वोट बैंक भाटिया के साथ था। 

बता दें कि सीएम मान ने जालंधर उपचुनाव के लिए जालंधर के दीप नगर में किराए का घर लिया है। उन्होंने चुनाव की कमान अपने हाथ में ले ली है। वह किराए के घर पर परिवार के साथ शिफ्ट हो गए हैं और चुनाव में आप प्रत्याशी की जीत के लिए लोगों से मिल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें