फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों में चिंता का माहौल: जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों की टीम एंबुलेंस से चंडीगढ़ रवाना

Fri, 14 Feb 2025 01:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, खनौरी बॉर्डर

सार

जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ने की खबर से किसानों में चिंता का माहौल है। आंदोलनकारी किसान उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
जगजीत सिंह डल्लेवाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान आंदोलन के प्रमुख नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से चंडीगढ़ ले जाया गया। उनके साथ डॉक्टरों की एक टीम भी मौजूद है, जो लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डल्लेवाल पिछले कई दिनों से आंदोलन के दौरान किसानों के साथ डटे हुए थे। लगातार संघर्ष और बदलते मौसम के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें चंडीगढ़ रेफर करने का निर्णय लिया।

किसानों में चिंता, स्वस्थ होने की कामना
जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ने की खबर से किसानों में चिंता का माहौल है। आंदोलनकारी किसान उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। किसान नेता डल्लेवाल लंबे समय से किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उनकी यह भूमिका आंदोलन के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें