फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, जाट आरक्षण पर क्या बोले कैप्टन?

Fri, 07 Mar 2014 10:53 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएम और आल इंडिया जाट महासभा के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य सरकार द्वारा जाटों को आरक्षण देने के फैसले को छलावा बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभा ने सभी विधानसभा हलकों में कंवीनर नियुक्त किए हैं। जो गांव-गांव में जाकर लोगों को सरकार के झूठ के बारे में बताएंगे।

कैप्टन ने कहा कि उन्होंने 28 दिसंबर-13 और 12 फरवरी-14 को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को पत्र लिख कर आगाह किया था।

उन्हें आरक्षण की सारी प्रक्रिया के बारे में लिखित रूप से बताया था, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।

नौ राज्यों में आरक्षण का फैसला होने के बाद बादल ने केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को फोन किया था।

जिन्होंने बताया कि पहले राज्य सरकार को प्रस्ताव पास करना होगा, केंद्र तभी कुछ कर सकता है।

कोड लगने से ऐन पहले बादल ने जाटों को आरक्षण देने का दिखावा किया है।

पर नोटीफिकेशन न होने से यह लागू नहीं हो सकता। यह बात चार-पांच महीने आगे बढ़ गई, जिससे गरीब किसानों का नुकसान होगा।


मनप्रीत पर फैसला सबको मंजूर होगा
पीपीपी सुप्रीमो मनप्रीत बादल के साथ समझौते पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह फैसला करना पार्टी प्रधान का काम है। उनका जो भी फैसला होगा, सबको मंजूर होगा।

साथ ही इशारों में यह भी कह गए कि पिछले विधानसभा चुनाव में पीपीपी को 5.2 फीसदी वोट मिले थे, जिनमें उनके दो फीसदी ही थे। अब वह आधा फीसदी ही रह गया है।

चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें स्टेट पॉलिटिक्स ही पसंद है। विधानसभा सत्र में न जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां जाने का क्या फायदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम कुछ पूछते हैं तो वे (सत्तापक्ष) शोर मचाने लगते हैं, किसी को बोलने नहीं देते। हाईकोर्ट द्वारा ड्रग रैकेट की जांच पंजाब पुलिस को ही देने के फैसले पर उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने देना चाहिए।

केंद्रीय एजेंसियां भी इसमें हैं, सबकी नजर है, किसी दोषी को बचाना संभव नहीं होगा। कैप्टन ने उम्मीद जताई कि पिछली बार से ज्यादा सीटें कांग्रेस जीतेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें