फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली ने कृषि एवं व्यापार सहयोग में दिलचस्पी दिखाई

Thu, 12 Dec 2013 12:37 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों ने कृषि और व्यापार क्षेत्र में संयुक्त उद्यम की संभावनाओं पर विचार करने के लिए इटली के राजदूत डेनीयल मैनकिनी की अगुवाई में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल से नई दिल्ली में विशेष मुलाकात की।
विज्ञापन


विचार विमर्श के दौरान इटली के राजदूत ने कृषि क्षेत्र में मशीनीकरन, चावलों की छंटाई और बिजली पैदावार के साथ-साथ दूसरे संयुक्त उद्यमों के लिए पंजाब सरकार से सहयोग पर इच्छा व्यक्त की।
इस मुलाकात के दौरान बिजली उत्पादन के लिए सोलर पैनल्स की स्थापना के साथ-साथ कृषि पैदावार के अंतरराष्ट्रीय मंडी में मंडीकरण के लिए संभावनाओं पर भी विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन


कैरों ने बताया कि पंजाब राज्य देश के अन्न भंडार में सबसे अधिक गेहूं और धान की सप्लाई करता है।

उन्होंने बताया कि पंजाब के कृषि में मशीनीकरण की असीम संभावनाएं मौजूद हैं और कुछ हद तक पंजाब में कृषि का मशीनीकरण हो भी चुका है।

उन्होंने बताया कि पंजाब में 14 लाख मीट्रिक टन भंडारन क ा स्थान मौजूद है और कई लाख स्क्वायर  फुट की छतों पर सोलर बिजली उत्पादन के लिए यूनिट लगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें