फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कपूरथला जेल में कैदियों ने मचाया उत्पात, जेल के अंदर आग लगाने की कोशिश, गोली भी चली

Sun, 24 May 2026 01:31 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कपूरथला

सार

पंजाब में शनिवार देर रात माडर्न जेल कपूरथला में अचानक कैदी भड़क उठे। कैदी छतों पर चढ़कर उत्पात मचाने लगे। जेल के अंदर कैदियों द्वारा आग लगाने की कोशिश की गई। इस दौरान गोली चलने की भी सूचना है।
विज्ञापन
कपूरथला जेल में कैदियों का तांडव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में शनिवार देर रात माडर्न जेल कपूरथला में अचानक कैदी भड़क उठे। कैदी छतों पर चढ़कर उत्पात मचाने लगे। जेल के अंदर कैदियों द्वारा आग लगाने की कोशिश की गई। इस दौरान गोली चलने की भी सूचना है। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा पुलिस अफसरों समेत 150 पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। हालांकि एक फायर बिग्रेड की गाड़ी भी जेल के अंदर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची है। डीआईजी, एसएसपी डीएसपी से लेकर जेल एसपी तक किसी भी अधिकारी से संपर्क नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देर रात करीब पौनै दस बजे अचानक करीब सात किलोमीटर दूर थेह कांजला स्थित माडर्न जेल में अचानक कैदी किसी बात को लेकर भड़क उठे। इस दौरान कैदी बेकाबू होकर बैरकों की छत पर चढ़कर उत्पात मचाने लगे। इस दौरान कैदियों ने एक बैरक को भी आग लगा दी। ऐसी सूचना है। जेल प्रशासन ने स्थिति को काबू करने के लिए मोर्चा संभाला तो इस दौरान गोली भी चली। स्थिति बेकाबू होने पर एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा करीब 150 पुलिस जवानों के साथ पहुंचे और हालात पर काबू पाने के प्रयास शुरू किया। 
विज्ञापन


जेल सूत्रों के अनुसार शनिवार को एक कैदी को दूसरी बैरक में शिफ्ट करने के लिए एसपी जेल के फर्जी साइन करके उसे शिफ्ट किया जा रहा था। इस पर कैदी जेल प्रशासन पर भड़क गए। इसके बाद  कैदी बेकाबू हो गए। एक बैरक को भी आग के हवाले कर दिया। फिर कैदी छतों पर चढ़कर उत्पात मचाने लगे तो इस दौरान गोली भी चली। हालांकि अभी तक किसी भी पुलिस अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका। 
विज्ञापन


इस झड़प में कितने कैदी या जेल प्रशासन के कर्मी जख्मी हुए हैं। इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है। जबकि पुलिस की गाड़ियां लगातार आर रही है। एसडीएम कपूरथला डॉ. इरविन कौर भी पहुंची हैं। जेल के पास कैदियों का शोर दूर तक सुनाई दे रहा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें