फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MIG 29 Crash: पंजाब में भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

Fri, 08 May 2020 01:55 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजाब
विज्ञापन
वायुसेना का मिग-29 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है - फोटो : ANI
विज्ञापन

पंजाब में नवांशहर के चुहारपुर गांव में भारतीय वायु सेना का एक मिग-29 लड़ाकू विमान शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें कुछ तकनीकी खामी आ गई थी। अधिकरियों ने बताया कि पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा। नवांशहर के उपायुक्त विनय बुबलानी ने बताया कि भारतीय वायु सेना का एक लड़ाकू विमान यहां खेतों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि घटनास्थल पर कोई मौजूद नहीं था।

विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ। भारतीय वायु सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि जालंधर के समीप वायु सेना अड्डे से मिग-29 विमान प्रशिक्षण अभियान पर था। उन्होंने बताया, 'विमान में तकनीकी खामी आ गई थी और पायलट विमान पर काबू नहीं पा सका। वह सुरक्षित बाहर निकल गया।'

अधिकारी ने बताया कि एक हेलीकॉप्टर से पायलट को बचाया गया और दुर्घटना की वजह पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह 11 बजे के करीब एक आग का गोला खेतों की ओर आते हुए देखा। यह जमीन से टकराया और एक तेज धमाका हुआ।
विज्ञापन


जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ वहां कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेनिंग मिशन के तहत मिग 29 एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी थी। लेकिन उसमें तकनीकी खराबी आ गई और पायलट विमान को नियंत्रित नहीं कर पाया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें