फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur : पंजाब में किसानों ने 23 जगह पर चार घंटे जाम किया रेलवे ट्रैक, 20 ट्रेनें रद्द

Wed, 19 Apr 2023 03:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर

सार

शताब्दी और वंदे भारत समेत कई ट्रेनें अपने तय समय से चार घंटे की देरी से रवाना हुईं। बारिश प्रभावित गेहूं के मूल्य में कटौती के खिलाफ किसानों ने दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक रेल यातायात बाधित किया। 
विज्ञापन
विरोध के स्वर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त किसान मोर्चा की अपील पर पंजाब के किसान संगठनों ने मंगलवार को सूबे के 23 जगहों पर चार घंटे के लिए रेल ट्रैक को रोक दिया, जिस कारण 20 ट्रेनें रद करनी पड़ीं। वहीं, शताब्दी और वंदे भारत समेत कई ट्रेनें अपने तय समय से चार घंटे की देरी से रवाना हुईं। बारिश प्रभावित गेहूं के मूल्य में कटौती के खिलाफ किसानों ने दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक रेल यातायात बाधित किया। 

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि सरकार 5 रुपये 50 पैसे से लेकर 31 रुपये 87 पैसे प्रति क्विंटल के हिसाब से कटौती कर रही है। इसे रद्द किया जाए। क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा 50 हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से दिया जाए। किसानों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। रेलवे के कामर्शियल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेनें रद्द करने से रेलवे को एक दिन में लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ता है।

पंजाब में अमृतसर, बठिंडा, फरीदकोट, पटियाला, नाभा, जालंधर, लुधियाना, अबोहर, फिरोजपुर, बरनाला व फाजिल्का आदि में किसानों के धरने से लोगों को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले हफ्ते ही सरकार ने किसानों को राहत देते हुए गेहूं की खरीद पर छूट दी थी। सूखे और टूटे अनाज की मौजूदा सीमा छह फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दी थी।  सूखे और टूटे हुए गेहूं पर 6 प्रतिशत तक मूल्य कटौती लागू नहीं होगी। गेहूं की चमक 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक कम होने पर  5.31 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य कटौती की जाएगी। हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि केंद्र सरकार जो मूल्य कटौती करेगी, उसका पैसा राज्य सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन


ये ट्रेनें रद्द...
रेल डिवीजन फिरोजपुर की मंडल प्रबंधक डा. सीमा शर्मा ने बताया कि किसान आंंदोलन के चलते डिवीजन से दौड़ने वाली पैसेंजर ट्रेन जालंधर सिटी-होशियारपुर, होशियारपुर-जालंधर सिटी, लोहियांं-फिल्लौर, फिल्लौर-लोहियां, भगतावाला-खेमकरण,  खेमकरण-भगतावाला, फिरोजपुर कैंट-बठिंडा, बठिंडा-फिरोजपुर कैंट, लुधियाना-फिरोजपुर  कैंट, फिरोजपुुर कैंट-लुधियाना, अमृतसर-कादियां, कादियां-अमृतसर, अमृतसर-पठोनकोट, पठानकोट-वेरका, वेरका-पठानकोट, डेरा बाबा नानक-वेरका, वेरका-डेरा बाबा नानक, बठिंडा-फाजिल्का, फाजिल्का-बठिंडा पैसेंंजर ट्रेन को रद्द किया गया। 

भीषण गर्मी में यात्री बने रहे बंधक 
दोपहर को तेज गर्मी के यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। चार घंटे के लिए किसान बंधक बन कर ट्रेन में भी बैठे रहे। कई जगह ऐसी जगहों पर रेल ट्रैक पर धरना लगाया गया, जहां आसपास खाने-पीने व पानी की सुविधा भी नहीं थी। 

अमृतसर से दिल्ली जा रहे दिलबाग सिंह ने बताया कि उन्हें कारोबार के सिलसिले में जरूरी मीटिंग के लिए जाना था, लेकिन किसानों के धरने के कारण उन्हें मीटिंग रद्द करनी पड़ी। वहीं, लुधियाना से जरूरी काम से जा रहे विद्यार्थी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनका पूरा दिन बर्बाद हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें