अगर आप गोवा घूमने जाना चाहते हैं तो इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) आपको सिर्फ 8650 रुपये में वहां की सैर कराएगी।
आईआरसीटीसी की ओर से गोवा के लिए स्पेशल पैकेज टूर यात्रियों के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए शनिवार को बुकिंग कराने का अंतिम दिन है। बुकिंग आईआरसीटीसी के सेक्टर-34 स्थित ऑफिस में हो सकती है।
इस टूर के लिए अमृतसर-कोच्चिवेली एक्सप्रेस में एक अलग स्लीपर कोच लगाया गया है। यह ट्रेन 15 सितंबर को अमृतसर से रविवार सुबह 5:55 बजे चलेगी।
यह सुबह 10 बजे अंबाला पहुंचेगी। चंडीगढ़ के यात्रियों को अंबाला से ट्रेन पकड़नी होगी।
ट्रेन 16 सितंबर को रात 10 बजे मडगांव पहुंचेगी। वापसी में यह 19 सितंबर को रात एक बजे मडगांव से चलेगी औैर 20 सितंबर को रात 10 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
स्पेशल पैकेज टूर में यात्रियों को ठहराव, घुमाने और खाने पीने का खर्चा शामिल है।
यात्रियों को नार्थ और साउथ गोवा में घुमाया जाएगा। वहां वे चर्च देख सकेंगे, बीच पर थ्री स्टार रिसार्ट में एसी डिलक्स रूम में ठहराया जाएगा और तीन टाइम भोजन दिया जाएगा।
अगर एक व्यक्ति जाता है तो उसे 10, 500 रुपये देने होंगे। दो लोग जाते हैं तो उन्हें 8650 रुपये प्रति व्यक्ति देने होंगे और यदि तीन लोग जाते हैं तो उन्हें 8450 रुपये प्रति व्यक्ति देने होंगे।