फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जेल में बंद कैदी की हिमाकत, कारोबारी को फोन कर कहा- विधायक बोल रहा हूं, जल्दी रुपए ट्रांसफर करो

Wed, 03 Jul 2024 10:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)

सार

पंजाब के होशियारपुर जेल में बंद एक कैदी ने मंडी गोबिंदगढ़ के एक कारोबारी को फोन किया और खुद को विधायक बताकर उससे रुपयों की डिमांड कर डाली। पुलिस ने आरोपी कैदी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के होशियारपुर जेल में विभिन्न मामलों में सजा काट रहे एक कैदी ने मंडी गोबिंदगढ़ के एक कारोबारी को फोन कर विधायक बनकर रुपयों की डिमांड कर डाली। कैदी फोन कह कहा कि वह फतेहगढ़ साहिब के हलका अमलोह से आम आदमी पार्टी का विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बोल रहा हूं। कैदी ने अन्य लोगों से विधायक गुरिंदर सिंह गैरी के नाम पर पैसे मांगे हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी मोहाली निवासी बलविंदर पाल सिंह के खिलाफ विधायक के पीए की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। मंडी गोबिंदगढ़ की पुलिस जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी को होशियारपुर जेल से लेकर आएगी।
विज्ञापन


विधायक के निजी सहायक खन्ना निवासी दविंदर कुमार ने बताया कि मंडी गोबिंदगढ़ के निवासी अमित सैनी ने उसे फोन कर बताया कि उन्हें एक नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले शख्स ने खुद को विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बताया और पैसों की मांग करने लगा। पैसों की मांग कर पैसे जेल की प्रिजनर आईडी पर ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए कहा। 

जब उन्होंने आईडी की पड़ताल की, जिसमें पता लगा कि यह होशियारपुर जेल में बंद मोहाली के रहने वाले बलजिंदर पाल सिंह की है। आरोपी पर पहले भी पंजाब के अन्य विधायकों के नाम पर पैसे मांगने के संबंध में मलोट, जालंधर और पंचकूला में मामले दर्ज हैं। बलजिंदर पाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें