फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather Update: पठानकोट में भारी बरसात से बाढ़ जैसे हालात, अमृतसर में भी चारों तरफ जलभराव

Fri, 05 Aug 2022 01:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/पठानकोट (पंजाब)

सार

बरसात के कारण अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब को जाने वाली हेरिटेज स्ट्रीट, हाल गेट का बाहरी इलाका, रंजीत एवेन्यू, ग्रीन एवेन्यू, सुल्तानगंज रोड, पुतलीघर खालसा कॉलेज, अमृतसर बस स्टैंड के आसपास और बटाला रोड में पानी जमा हो गया है।
विज्ञापन
पठानकोट में भारी बरसात के कारण जमा पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में शुक्रवार को तेज बरसात ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। पठानकोट में शुक्रवार सुबह तीन घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया। बारिश के दौरान तीन घंटे तक शहर में जनजीवन थमा रहा। कई जगह सड़कों पर और आबादी क्षेत्रों में जल भराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले कुछ दिनों से पठानकोट व आस पास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। मगर, शुक्रवार की सुबह करीब पौने चार बजे से लेकर पौने छह बजे तक तक हुई बारिश से आधा शहर जलमगन हो गया।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा परेशानी शहर के शाहपुर चौक, लमीनी सहित सिविल अस्पताल एरिया में जाने वालों को उठानी पड़ी। सिविल अस्पताल से न तो कोई आ पाया और न ही कोई व्यक्ति जा पाया। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था। कुछ ढलान वाली सड़कों पर तो पानी का बहाव इतना तेज था कि दुपहिया सवार का निकलना मुश्किल हो गया। नालियां पानी से इस कदर भर गई कि सड़क किनारे नाली का आभास भी नहीं हो रहा था। 

दस हजार आबादी का शहर से तीन घंटे तक कटा संपर्क 

मूसलाधार बारिश के चलते शहर के वार्ड नंबर-5, 6, 7, व 8 के लोगों को ज्यादा दिक्कतें पेश आई। जिस कारण दस हजार से अधिक लोगों का आपसी संपर्क टूट गया। शाहपुर चौक, टीचर कालोनी, कबीर नगर, काजीपुरा, प्रतापनगर, लमीनी, उपरली लमीनी, ग्रीन हैवन कालोनी, लमीनी जट्टां के लोग ज्यादा प्रभावित हुए। ट्रस्ट कालोनी में एक घर की दीवार गिरने से बड़ा हादसा होते-होते बचा।
.

सिविल अस्पताल तक पहुंचना भी हुआ मुश्किल

बरसात इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में शाहपुर चौक से सिविल अस्पताल सहित लमीनी व अन्य मोहल्लों से निकलने वाले बड़े नाले ओवरफ्लो हो गए। नालों की निकासी रुक गई और सारा पानी सड़क पर आ गया। सिविल अस्पताल के अंदर पानी ही पानी हो गया। बरसात का पानी इमरजेंसी वार्ड में भी घुस गया। जिस कारण चेक अप करवाने आए लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से हुई बरसात ने खोली निगम की पोल

अमृतसर में सुबह से हो रही बारिश के चलते अलग-अलग इलाकों और मुख्य सड़कों पर पानी जमा हो गया। बारिश ने अमृतसर नगर निगम के सीवरेज पर सफाई के प्रबंधों की पोल खोल दी। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई बारिश लगातार जारी है। 

मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर में अभी तक 15 एमएम के करीब बारिश हो चुकी है। बरसात के कारण श्री हरमंदिर साहिब को जाने वाली हेरिटेज स्ट्रीट, हाल गेट का बाहरी इलाका, रंजीत एवेन्यू, ग्रीन एवेन्यू, सुल्तानगंज रोड, पुतलीघर खालसा कॉलेज, अमृतसर बस स्टैंड के आसपास और बटाला रोड में पानी जमा हो गया है। तेज बारिश ने शहर में चल रहे वाहनों की गति को विराम लगा दिया। कृषि विभाग के अनुसार, धान की फसल के लिए यह बारिश लाभदायक है लेकिन सब्जियों की फसल को इससे नुकसान होगा।  

पठानकोट में उज्ज दरिया का फिर बढ़ा जलस्तर
शुक्रवार सुबह हुई तेज बरसात से उज्ज दरिया का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। पानी का बहाव 80000 क्यूसिक रिकॉर्ड किया गया, जोकि खतरे के निशान से कुछ ही कम रहा। गत दिवस पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के चलते जम्मू-कश्मीर के राजबाग के मिनी डैम में क्षमता से अधिक पानी जमा हो गया। उज्ज दरिया में में चार बार पानी छोड़ा गया। 

पहले सुबह छह बजे लगभग 15,000 क्यूसिक और दस बजे 80,000 क्यूसिक पानी फिर छोड़ा गया। हालांकि दरिया की पानी सहने की क्षमता 1,00,000 क्यूसिक है इससे अधिक पानी आने पर पानी बाहर निकलना शुरू हो जाता है। बीते दिवस दरिया में दरिया में डेढ़ लाख क्यूसिक पानी आने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। फिलहाल दरिया का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें