फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridkot: फरीदकोट के गुरिंदर बराड़ कनाडा में बने विधायक, सफलता पर झूमा परिवार, अदा किया शुकराना

Sat, 03 Jun 2023 02:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

पार्षद गुरतेज सिंह तेजा व पूर्व जिला खेल अफसर गुरभगत सिंह बराड़ ने का कहना है कि पंजाब से तो बहुत व्यक्ति बाहर राजनीति में आ चुके हैं लेकिन फरीदकोट का पहला युवक है जो कनाडा में विधायक बना है और शायद सबसे कम उम्र का पंजाब का युवक वहां विधायक बना है।
विज्ञापन
गुरिंदर सिंह बराड़ - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट के ग्रीन एवेन्यू निवासी गुरमीत सिंह बराड़ का बेटा गुरिंदर सिंह बराड़ कनाडा में विधायक बन गया है। इस खबर के बाद से परिवार और कालोनी में खुशी का माहौल है। परिवार ने अपने बेटे की सफलता पर स्थानीय गुरुद्वारा साहिब में समागम कर शुक्राना अदा किया और खुशी मनाई। इस दौरान समूह ग्रीन एवेन्यू निवासियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पॉलिटिकल 'जफ्फी': कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने कसा तंज... मजीठिया ने सिद्धू की पत्नी के लिए मांगी दुआ

गुरिंदर सिंह बराड़ स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गए थे। पढ़ाई के बाद वह अपने ताया गुरबचन सिंह के साथ राजनीति में सक्रिय होने लगे। जिक्रयोग है कि गुरबचन सिंह भी वहां इलेक्शन लड़ चुके हैं और अब गुरिंदर सिंह बराड़ को भी उसी पार्टी से टिकट मिली थी। वह अलबर्टा प्रांत के विधानसभा चुनाव के दौरान कैलगिरी नार्थ ईस्ट क्षेत्र से विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद गुरतेज सिंह तेजा व पूर्व जिला खेल अफसर गुरभगत सिंह बराड़ ने का कहना है कि पंजाब से तो बहुत व्यक्ति बाहर राजनीति में आ चुके हैं लेकिन फरीदकोट का पहला युवक है जो कनाडा में विधायक बना है और शायद सबसे कम उम्र का पंजाब का युवक वहां विधायक बना है। उन्होंने बताया कि वहां के निवासियों तथा दौधर वाले संतों ने सहयोग दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें