फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरदास कर मांगी थी बेटी: बठिंडा में स्कूल वैन की टक्कर से बच्ची की मौत, पांच साल बाद पैदा हुई थी अवनीत

Mon, 05 Aug 2024 08:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

माता पिता ने परमात्मा के कई अरदास की कि उनके घर बेटी पैदा हो। शादी के पांच साल बाद अवनीत पैदा हुई, लेकिन सोमवार को हादसे में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
अवनीत कौर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के गांव हमीरगढ़ में सोमवार सुबह स्कूल वैन की चपेट में आने से ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान अवनीत कौर के तौर पर हुई है। वहीं, घटना के बाद थाना दयालपुरा पुलिस ने बच्ची के पिता जीवन सिंह के बयान पर वैन चालक मनजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दर्ज करवाए बयान में जीवन सिंह ने बताया कि जब वह बेटी के साथ सैर पर गए थे। सैर करने के बाद वापस घर लौट रहे थे तो दूसरी तरफ से आई स्कूल वैन ने उनको अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते उनकी बेटी अवनीत कौर के सिर पर वैन का अगला एवं पिछला टायर चढ़ गया, जबकि वह खुद नीचे गिर गए। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

थाना दयालपुरा कर्मचारी जगसीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पिता जीवन सिंह के बयान पर वैन चालक मनजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शादी के पांच वर्ष बाद पैदा हुई थी बच्ची
मृतक अवनीत कौर के पिता जीवन सिंह ने पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में बताया कि उसकी शादी करीब सात वर्ष पहले हुई थी। परमात्मा के आगे अरदास करके पांच वर्ष बाद उनके घर बेटी ने जन्म लिया था, लेकिन वैन चालक की लापरवाही ने उनकी बच्ची को हमेशा के लिए छीन लिया। वहीं, इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। इसके अलावा मृतका के माता-पिता एवं दादा-दादी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें