फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरिका की नृत्य कला को माधुरी का सलाम

Sat, 21 Dec 2013 10:51 PM IST
कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडिया गोट टैलेंट के पांचवें सीजन में जालंधर शहर की नन्ही गौरिका जोशी ने अपनी जगह बनाकर न सिर्फ जालंधर शहर का बल्कि पूरे पंजाब का नाम रोशन किया है। इस संबंध में बातचीत करते हुए गौरिका के पिता लेहित जोशी ने बताया की कलर्स चैनल के प्रसिद्ध कार्यक्रम इंडिया गोट टैलेंट के पांचवें सीजन के दूसरे राउंड की रिकार्डिंग मुम्बई में हुई।
विज्ञापन


इसमें गौरिका जोशी ने अपनी नृत्य कला से  जज मलायका अरोड़ा खान, करण जौहर एवं किरण खेर तथा स्पेशल गेस्ट माधुरी दीक्षित का मन मोह लिया। उन्होंने बताया कि केवल पौने पांच वर्ष की उम्र में ही अपनी विशेष पहचान बना चुकी गौरिका ने स्टेज पर परफार्म करने के साथ माधुरी दीक्षित के संग फिल्म देवदास के गीत पर ठुमके भी लगाए। गौरिका के नृत्य के प्रति समर्पण को देखते हुए माधुरी ने गौरिका के माता-पिता आरती जोशी तथा लेहित जोशी से उसके नृत्य के शौक को आगे जारी रखने की गुजारिश भी की।

शो की दूसरी जज मलायका अरोड़ा ने उसके डांस से प्रभावित होकर नृत्य के साथ-साथ पढ़ाई में भी बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। जज किरण खेर ने गौरिका के डांस से प्रभावित होकर स्टेंडिंग अवेशन भी दी । गौरिका की मां आरती जोशी ने बताया की गौरिका डांस के हर स्टाइल को सीखने की बहुत शौकीन है  उसने पहला कार्यक्रम साढे़ तीन साल की उम्र में स्थानीय केएल सहगल हॉल में किया था।
विज्ञापन


फिलहाल वह जालंधर में इंदु शर्मा से क्लासिकल तथा सेमी क्लासिकल सीख रही है। उन्होंने बताया की गौरिका ने पंजाब प्लस चैनल पर प्रसारित होने वाले रियाल्टी कार्यक्रम ‘ये मस्ती ये धूम ‘ में भाग लिया और उस शो के सेमीफाइनल में सिलेक्ट होकर फाइनल में भी पहुंची। स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होने वाले इंडिया डांसिंग सुपर स्टार के चंडीगढ़ आडिशन में भी सिलेक्ट हुई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें