फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स के विरोध में बाजार बंद

Sat, 21 Dec 2013 10:47 PM IST
जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यावसायिक इमारतों पर प्रॉपर्टी टैक्स की अधिक दरों के विरोध में चल रहे व्यापारियों के आंदोलन के तहत शनिवार को मदन फ्लोर मिल चौक में धरना दिया गया। विरोध स्वरूप सुबह तीन घंटे के लिए मंडी रोड, एसडी कॉलेज रोड तथा स्टेशन रोड की दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन


इस दौरान दुकानदारों ने सड़क पर दरी बिछाकर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने टैक्स के विरोध में सोमवार को माडल टाउन की मार्केट बंद रखने की घोषणा की है। यह जानकारी माडल टाउन मार्केट के प्रधान मनोज अरोड़ा ने दी है। व्यापारी नेता सुदेश विज, गुरशरन सिंह, अश्वनी मल्होत्रा, राजिंद बंटी, सतनाम बिट्टा, राजकुमार ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य को बर्बाद करने में लगी है। टैक्सों के बोझ में लोग दबे हुए हैं। सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों के कारण राज्य में से उद्योग पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।

व्यापारियों ने कहा कि अगर जनता नेताओं को ताज पहनाना जानती है तो उनसे कुर्सी छीननी भी जानती है। इसका अहसास पंजाब सरकार को लोकसभा चुनाव में हो जाएगा। इस मौके सुनील शर्मा, तिलक राज महाजन, दलजीत सिंह बिल्ला, जसवंत सिंह, जसबीर तुली, सुशील तलवाड़, विनोद, सुरेंद्र, विजय कुमार, संजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें