फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सैन्य सम्मान के साथ मृतक जवान का अंतिम संस्कार, 2018 में भर्ती हुआ था सिमरनदीप सिंह

Wed, 31 Jul 2024 03:41 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

बरनाला के सेना जवान सिमरनदीप सिंह का आज सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में गांव व आसपास के लोग इकट्ठा हुए थे। 
विज्ञापन
मृतक सेना के जवान को अंतिम विदाई देते। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बरनाला के सेना के जवान सिमरनदीप सिंह का बुधवार को पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। फौजी जवान सिमरनदीप सिंह का पार्थिव शरीर आज सुबह ही उनके घर पर लाया गया गया था। पार्थिव शरीर के साथ सेना के जवानों का एक दल भी साथ आया था। पूरे सैन्य सम्मान और बंदूकों की सलामी देकर मृतक जवान का अंतिम विदाई के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। लोगों ने भारत माता की जय और सिमरनदीप के नाम का उद्घोष किया। 

विज्ञापन


मृतक जवान सिमरनदीप की अभी शादी नहीं हुई थी। उनका एक छोटा भाई और एक बहन है। बेटे की मौत से घर वालों का रो-रोकर बूरा हाल है। पूरा गांव में सिमरनदीप सिंह की मौत की इस दुखदाई घटना घटना से पूरे इलाके शोक की लहर है।  

वहीं शहीद जवान के पिता दलजीत सिंह ने पंजाब सरकार से गुहार लगाई कि उनके बेटे को शहीद का दर्जा दिया जाए और पूरा मान सम्मान के साथ बेटे का यादगार स्मारक बुत गांव में लगाया जाए। 
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों सिमरनदीप सिंह की कोर्स के दौरान अंबाला मे रात के समय सांप के काटने से मौत हो गई थी। सिमरनदीप सिंह 2018 में सेना में भर्ती हुआ था। उनकी उम्र महज 24 वर्ष थी। सिमरनदीप सिंह की ड्यूटी जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में थी। वह कोर्स के सिलसिले में कुछ दिनों के लिए अंबाला आया हुआ था, जहां ड्यूटी के दौरान सांप के काटने से उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें