फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Captain Amarinder Singh: देश के अगले कृषि मंत्री बनेंगे कैप्टन अमरिंदर, बेटे को भी मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

Sun, 18 Sep 2022 01:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब में ज्यादा सीटें प्राप्त करने के लिए सिख चेहरों को आगे लाने का राजनीतिक पैंतरा खेल सकती है। ऐसे में कैप्टन के बेटे रणइंदर सिंह को पंजाब में भाजपा बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। 
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह के साथ पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह देश के अगले कृषि मंत्री बन सकते हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने साथियों के साथ सोमवार को भाजपा में शामिल हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, भाजपा द्वारा कैप्टन को देश का अगला कृषि मंत्री बनाकर किसानों की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब में ज्यादा सीटें प्राप्त करने के लिए सिख चेहरों को आगे लाने का राजनीतिक पैंतरा खेल सकती है। ऐसे में कैप्टन के बेटे रणइंदर सिंह को पंजाब में भाजपा बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत राणा गुरजीत सिंह सोढी और सुनील जाखड़ की पंजाब में किसानों पर अच्छी राजनीतिक पकड़ है। किसान भी कैप्टन के निर्णय की सराहना करते रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए किसानों के दिल्ली आंदोलन में साथ दिया था। 

संभावना है कि कैप्टन को केंद्रीय कृषि मंत्री बनाकर भाजपा पंजाब में किसानों एवं सिख वोटरों का दिल जीतने का प्रयास करेगी और साथ ही अगले कुछ माह तक किसान आंदोलन की बाकी रहती मांगों पर कैप्टन के जरिए केंद्र सरकार गौर कर सकती है। वहीं सूत्रों का ये भी कहना है कि अगर कैप्टन को भाजपा केंद्र में कृषि मंत्री नहीं बनाती तो उन्हें पंजाब का राज्यपाल तो बनाया जाएगा। हालांकि भाजपा के अधिकतर बडे़ नेताओं की राय कैप्टन को कृषि मंत्री बनाए जाने की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें