फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manmohan Singh: 10 साल तक बहन को भी मिली थी सिक्योरिटी, भाई के अंतिम संस्कार में नहीं जाएंगी अमरजीत कौर

Fri, 27 Dec 2024 07:05 PM IST
अंकेश ठाकुर महेश कुमार, संवाद, कपूरथला

सार

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में उनकी बहन नहीं जाएंगी। कपूरथला में रहने वाले उनकी बहन अमरजीत कौर ने बताया कि जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब उन्हें भी 10 वर्षों तक सुरक्षा मिली थी। 
विज्ञापन
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की बहन अमरजीत कौर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का वीरवार रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में देहांत हो गया। उनके निधन के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर है। वहीं, पंजाब के कपूरथला में रहने वाली उनकी बहन अमरजीत कौर के घर में भी गमगीन माहौल है। बहन भाई की पुरानी यादों को संजोये हुए है। 
विज्ञापन


अमरजीत ने बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह को मिलाकर वे कुल 10 भाई बहन हैं। अमरजीत कौर पांचवें नंबर में आती हैं। पूर्व पीएम की बहन अमरजीत कौर भी कुछ दिनों से बीमार चल रही हैं। 

स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर उनकी बहन अमरजीत कौर और उनका परिवार इस शोक की घड़ी में भावुक हैं। बहन का परिवार डॉ. मनमोहन सिंह की उपलब्धियों और उनके स्वाभाव को याद कर उनको नमन कर रहे हैं। 
विज्ञापन




अमरजीत कौर ने बताया कि तीन से चार पहले आखिरी बार वह अपने भाई से मिली थी। इसके बाद उनकी मुलाकात नहीं हुई। जब उनके भाई डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब उन्हें भी केंद्र सरकार से सुरक्षा मिली हुई थी। मनमोहन सिंह 10 साल (दो बार) प्रधानमंत्री रहे। इन 10 वर्षों तक उनके घर पर भी सुरक्षा गार्ड तैनात रहते थे।  
 

सर्किट हाउस में होती थी मुलाकात
अमरजीत कौर के बेटे व पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के भांजे कंवरजीत सिंह का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री जब भी अमृतसर आते थे तो वहीं पर उनसे मुलाकात होती थी। क्योंकि उनकी बहुत बड़ी रिश्तेदारी थी, इसलिए वह सुरक्षा कारणों के चलते सभी के घर नहीं जा पाते थे। जब भी वे अमृतसर आते थे तो रिश्तेदारों को सर्किट हाउस बुलाते थे और वहीं मुलाकात होती थी। 
विज्ञापन

भाई के अंतिम संस्कार में नहीं जा पाऊंगी
अमरजीत कौर और उनके बेटे कंवरजीत सिंह ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह अपने सरल स्वभाव और जनहित कार्यों के लिए हमेशा देश के लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। वहीं अमरजीत कौर का कहना है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती। इस वजह से वह भाई के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकती। ऐसे में उनके बच्चे शनिवार को होने वाले अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आज ही दिल्ली जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें