Punjab: पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा बोले, अकाली दल के लिए पंथक व किसानी एजेंडे से बढ़ कर कुछ नहीं
Sun, 31 Mar 2024 04:23 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
सार
अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने इंडी गठबंधन तंज कसते हुए कहा कि इनका एक एजेंडा नहीं है, एक लक्ष्य नहीं है और न ही एक नेता है। सभी अपना अपना राग अलाप रहे हैं। कांग्रेस के भीतर भी अलग अलग दृष्टिकोण देखने को मिल रहे हैं।
अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि पार्टी, पंथक और किसानी एजेंडे को आगे रखकर लोकसभा चुनाव में उतरेगी। सिख पंथ की चढदीकला और पंजाब की खुशहाली से ऊपर अकाली दल के लिए कुछ नहीं है। रविवार को प्रेस क्लब के उद्घाटन के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अकाली दल में एकता होने के बाद धीरे-धीरे कार्यकर्ता एकजुट हो रहे हैं। विरोध वाली कहीं कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
अकाली दल को गांवों में भारी समर्थन मिल रहा है। ढींडसा ने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन की अब कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन का एक एजेंडा नहीं है, एक लक्ष्य नहीं है और न ही एक नेता है। सभी अपना अपना राग अलाप रहे हैं। कांग्रेस के भीतर भी अलग अलग दृष्टिकोण देखने को मिल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी को पंजाब कांग्रेस के कई नेता ठीक बता रहे हैं जबकि कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व इस पर आपत्ति जता रहा है।
लेकिन केजरीवाल यदि ईमानदार हैं तो उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। अदालतें स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आप सरकार की सबसे बड़ी नाकामी पंजाब में बढ़ता अपराध व नशा है। सुनाम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए परमिंदर सिंह ढींडसा।