फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो मुहिम का बायकाट करेंगे ग्रामीण फार्मेसिस्ट

Sat, 15 Feb 2014 09:44 PM IST
अमर उजाला, मानसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के रूरल फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने मांगों की सुनवाई न होने के कारण पंजाब भर  में 23, 24 और 25 फरवरी को चलने वाली पोलियो मुहिम का बायकाट करने और इस में किसी तरह का सहयोग न करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इस दौरान एसोसिएशन की ओर से नरिंदर मोदी की जगराओं रैली का विरोध भी किया जाएगा।  
एसोसिएशन मानसा के अध्यक्ष हरपाल शर्मा, बलदेव सिंह, हरपाल सिंह माखा, हीरा लाल, तरसेम सिंह, आशा रानी, केवल चंद, कीमत राय और जसवीर सिंह ने कहा कि वह पिछले लंबे समय से मोहाली में पंजाब सरकार से मांग को लेकर धरने पर बैठे है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में उनकी संख्या 1186 है, लेकिन उनको पक्के नहीं किया जा रहा। एसोसिएशन सदस्यों ने कहा जत्थेबंदी ने फैसला किया है कि वह पोलियों मुक्त मुहिम में किसी तरह का कोई साथ नहीं देंगे। इसका मुकंमल बायकाट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं माननी गई तो संघर्ष ओर तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें