फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, दो जख्मी

Thu, 14 Nov 2013 11:59 PM IST
अमर उजाला,फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुहरसहाए (फिरोजपुर)। मुक्तसर रोड स्थित बस्ती डेरियां वाली के नजदीक एक ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भरती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मेडिकल कालेज फरीदकोट रेफर कर दिया। ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दीप सिंह वाला निवासी गुरतेज सिंह पुत्र गुरजीत सिंह अपने दोस्त जलालाबाद निवासी अंग्रेज सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह और गुरु हरसहाय के गांव काहन सिंह वाला निवासी विशाल पुत्र महंत पुरी (बाबा नंगे पैरों वाला) में लगे एयरटेल टावर से कार्य कर बाइक से गुरुहरसहाए वापस लौट रहे थे। बस्ती डेरियां वाली के निकट सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में गुरतेज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अंग्रेज व विशाल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भरती करवाया गया। जहां से डाक्टरों ने उन्हें मेडिकल कालेज फरीदकोट रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें