फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के बाद नगर काउंसिल भी लगवाएगी सीसीटीवी कैमरे

Thu, 31 Dec 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर काउंसिल शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाएगी। काउंसिल प्रधान ललित मोहन पाठक की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक मेें इस प्रोजेक्ट पर पांच लाख रुपये खर्च करने को मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन


काउंसिल की ओर से इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देने से पुलिस प्र्रशासन भी काफी खुश है क्योंकि नवांशहर में पुलिस प्रशासन की ओर से डेढ़ दर्जन के करीब सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। ऐसे में शहर में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों को लगाने में की गई कोशिशों को काफी बल मिल गया है।

नवांशहर सिटी इंचार्ज इंस्पेक्टर राज कुमार की ओर से कुछ दिन पहले सीसीटीवी प्रोजेक्ट शुरू करवाया गया था इसका एसएसपी स्नेहदीप शर्मा ने उद्घाटन किया था। काउंसिल की ओर से लगाए जाने वाले इस प्रोजेक्ट का एक लिंक पुलिस प्रशासन को भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें