गांव डंगरखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार-बुधवार की रात घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
थाना
सदर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवाया
है। डंगरखेड़ा निवासी टेक चंद पुत्र मनफूल के परिजनाें ने बताया कि उसकी
पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मायके गिद्दड़बाहा गई थी। टेकचंद घर पर अकेला
था। आधी रात के बाद टेक चंद ने अज्ञात कारणाें से खुद को फंदा लगाकर
आत्महत्या कर ली।
परिजनाें ने बताया कि बुधवार सुबह जब वे उसके घर
गए तो वह फंदे से झूल रहा था। उन्होंने इस बात की सूचना सदर थाना पुलिस को
दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवाया
है। सरकारी अस्पताल में आए परिजनों का कहना था कि टेक चंद दूध बेचता था
लेकिन धीरे-धीरे काम में घाटा पड़ता गया तथा उस पर काफी कर्ज हो गया था। इस
कारण वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान रहता था।