फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार के आरोप में पांच काबू

Tue, 05 Nov 2013 09:38 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कूचा सुरजन मल कसूरी गेट फिरोजपुर शहर स्थित एक घर में छापामारी कर देह व्यापार का धंधा कराने के आरोप में संचालिका समेत पांच लोगों को काबू किया है। उधर, थाना सिटी पुलिस ने संचालिका समेत सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना सिटी प्रभारी जसवंत सिंह के मुताबिक उन्हें किसी मुखबिर ने सूचना दी थी कि कूचा सुरजन मल कसूरी गेट फिरोजपुर शहर स्थित एक घर में देह व्यापार का धंधा चलता है और इस समय घर के अंदर पुरुष और महिलाएं हैं।

जसवंत सिंह ने पुलिस पार्टी समेत छापामारी की। वहां से पुलिस ने देह व्यापार का धंधा चलाने वाली संचालिका व एक व्यक्ति सवरन सिंह समेत पांच लोगों को काबू किया। इनमें दो लड़कियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें