फिरोजपुर-मोगा रोड स्थित हरियाली पेट्रोल पंप और शहीद भगत सिंह स्टेट टेक्निकल कैंपस के पास मंगलवार को एक बम मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
उसी समय पुलिस को सूचित किया। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने बम देख सेना के अधिकारियों को सूचित किया। जानकारी के अनुसार फिरोजपुर-मोगा राजमार्ग स्थित हरियाली पेट्रोल पंप और शहीद भगत सिंह स्टेट टेक्निकल कैंपस के पास खेत में किसी व्यक्ति ने बम देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच बम के आसपास मिट्टी का ढेर लगा दिया। उसके बाद बम डिफ्यूज करने के लिए सेना के अधिकारियों को सूचित किया।
सेना की टीम ने उक्त बम को जैसे ही डिफ्यूज किया तो जोरदार धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि उक्त बम आरटी गन (तोप) का है। ज्ञात हो कि इस प्रकार के बम फिरोजपुर में कई बार मिल चुके हैं।