फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हत्या से सुलझी दूसरी की गुत्थी

Mon, 16 Jun 2014 09:51 PM IST
अमर उजाला, अबोहर
विज्ञापन
विज्ञापन
18 फरवरी 2014 को ट्रेन के आगे धक्का देकर युवक की जान लेने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चार माह पहले हुई इस हत्या का खुलासा तब हुआ जब चारों आरोपियों में से एक ने दूसरे की नहर में डुबो कर हत्या कर दी। पुलिस ने उक्त आरोपी को काबू कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 18 फरवरी 2014 को पक्की रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर गांव डबवाली ढाब निवासी मेजर सिंह का शव पड़ा हुआ मिला था। रेलवे पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया था।

बाद में मृतक की पत्नी हरजिन्द्र कौर ने रेलवे पुलिस अबोहर को दिए बयान में आरोप गाया कि उसके पति मेजर सिंह ने आत्महत्या नहीं की बल्कि ट्रेन के आगे धक्का उसकी हत्या की गई है। हरजिंद्र कौर की शिकायत पर रेलवे पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


वहीं, कुछ दिनों बाद ही गांव डाबवाली ढाब निवासी कृपाल सिंह पुत्र अमरीक सिंह का शव नहर से बरामद हुआ। कृपाल सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके ही साथी सुखजीत सिंह ने कृपाल सिंह की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया।

थाना कबरवाला पुलिस ने सुखजीत सिंह खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसके गिरफ्तार किया। जब उससे कृपाल की हत्या के बारे में सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने खुलासा किया कि उसने अपने चार साथियों के साथ गांव के ही मेजर सिंह को रेल के आगे धक्का देकर उसकी हत्या कर दी थी।

उसमें कृपाल सिंह भी शामिल था। बाद में कृपाल सिंह डर गया और वह बार-बार उन्हें मेजर सिंह की हत्या का खुलासा करने की धमकी दे रहा था। इसी के कारण उसने कृपाल सिंह की भी हत्या कर दी।

पुलिस ने सुखजीत सिंह निवासी गुरसर जोधा, कृपाल सिंह, मनप्रीत सिंह, जजबीर सिंह वासी डबवाली ढाब पर मामला दर्ज कर लिया है। सुखजीत सिंह फिलहाल मुक्तसर जेल में है और अबोहर रेलवे पुलिस उसे प्रोटेक्शन वारंट पर लाकर उससे मेजर सिंह की हत्या के बारे में और जांच पड़ताल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें