फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतलुज दरिया का जलस्तर बढ़ा

Wed, 24 Jul 2013 05:33 AM IST
Firozpur
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। सतलुज दरिया में जलस्तर बढ़ने से सीमांत गांव मुठियां वाला और कामल वाला खुर्द की सैकड़ों एकड़ जमीन पर लगी धान और सब्जी की फसल डूब गई। वहीं डीसी मंजीत सिंह नारंग का कहना है कि ये दोनों गांव दरिया की जमीन पर बसे हैं। हर साल जलस्तर बढ़ने से खेतों में पानी आ जाता है। उन्होंने बाढ़ से निपटने के लिए पूरे इंतजाम किए हुए हैं। किश्ती के अलावा प्रत्येक जरूरी सामान तैयार पड़ा है।
विज्ञापन

किसान निशान सिंह, जगतार सिंह और कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने खेती के लिए चालीस हजार रुपये प्रति एकड़ जमीन ठेके पर ली हुई है। धान और सब्जी की फसल दरिया के पानी में डूब गई है, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। सतलुज दरिया में सोमवार रात को जलस्तर बढ़ा है। किसानों का कहना है कि दरिया पर बने धुस्सी बांध पर बरसात के कारण दरारें पड़ गई हैं। दूसरी तरफ जिला प्रशासन के अधिकारी कहते हैं कि उन्होंने जीरा, मक्खू व हुसैनीवाला गांवों का दौरा कर स्थिति की जानकारी ली है। बाढ़ का अभी कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें