फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में आढ़ती पर फायरिंग मामला: अमेरिका से जुड़े तार, 1.5 लाख में टारगेट किलिंग, चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 09 Aug 2024 07:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

कपूरथला में आढ़ती पर गोलीबारी मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अमेरिका में रहने वाले व्यक्ति ने चारों आरोपियों को टारगेट किलिंग के लिए हायर किया था। 
विज्ञापन
आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कपूरथला में 29 जून की रात आठ बजे नडाला-ढिलवां रोड पर आढ़ती पर फायरिंग मामले के तार अमेरिका से जुड़े हैं। अमेरिका बैठे व्यक्ति ने ही जमीनी विवाद में 1.5 लाख रुपये में टारगेट किलिंग की पूरी साजिश रची। जिला पुलिस ने तकनीकी व सोर्स के आधार पर चार आरोपियों को गांव संगोजला के अड्डे से गिरफ्तार है। इनसे वारदात में इस्तेमाल बाइक व असलहा भी बरामद किया गया है। मामले में मुख्य सरगना को दसूहा पुलिस ने चार दिन पहले आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। उसे पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर कपूरथला लाया जाएगा। थाना सुभानपुर में दर्ज मामले में अमेरिका में रहने वाले व्यक्ति को भी नामजद किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस में एसपी-जांच सरबजीत राय ने बताया कि 29 जून की रात आठ बजे नडाला मंडी से आढ़त की दुकान बंद करके बाइक पर गांव मिर्जापुर आ रहे आढ़ती लखविंदर सिंह मल्ली पर नडाला-ढिलवां रोड पर चार अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी। पुलिस ने पीड़ित के बेटे जसपिंदरजीत सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। 

विज्ञापन


मामले को सुलझाने के लिए डीएसपी भुलत्थ सुरिंदरपाल धोगड़ी व थाना सुभानपुर के एसएचओ एसआई कंवरजीत सिंह ने नेतृत्व में कई टीमें बनाई गई थी। पुलिस टीमों ने जांच कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में शरणदीप सिंह उर्फ शरण (24), हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (25), प्रभजोत सिंह उर्फ प्रभ (27) और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना (24) सभी निवासी गांव संगोजला के रहने वाले हैं। 

एसपी ने बताया कि पूछताछ दौरान आरोपी शरण ने बताया कि उसकी बुआ के बेटे अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत निवासी गांव बामूवाल जिला कपूरथला ने उनकी बात अमेरिका में रहने वाले मनरूप सिंह से वाट्सअप के जरिये करवाई थी। मनरूप ने उन्हें कहा कि लखविंदर सिंह उर्फ मल्ली का कत्ल करना है। इसके बदले 1.5 लाख रुपये व हथियार वह देगा। कुछ दिन बाद मनरूप सिंह अमृतपाल सिंह के हाथ शरण व उसके साथियों को देने के लिए 15 हजार रुपये एडवांस भेजे, जो इन लोगों ने आपस में बांट लिए। फिर कुछ दिन बाद मनरूप सिंह के साथ अमृतपाल सिंह वाट्सअप कॉल जरिये बताया कि गांव कूका तलवंडी गुरुद्वारा व शमशानघाट के पास बांध पर एक बोरे में लिपटा पिस्तौल पड़ा है, उसे ले लें। 

इसके बाद आरोपियों ने आढ़ती लखविंदर की रेकी करनी शुरू कर दी। 29 जून की रात सवा आठ बजे को उक्त चारों ने आढ़ती की दुकान से पीछा करते हुए रास्ते में गोली मार दी, जोकि उसके पेट में लगी। आढ़ती ने शोर मचा दिया, जिस पर यह चारों वहां से भाग गए। वाट्सअप कॉल पर मनरूप को आढ़ती को गोली मारने के बारे में सूचना दे दी।
 

इसके बाद मनरूप ने शरण को वेस्टर्न यूनियन के जरिये 40 हजार रुपये भेजे, जो उसने अमृतसर से निकलवाए। उसके बाद अलग-अलग तारीखों पर मनरूप ने इन्हें 74 हजार रुपये और भेजे। एसपी ने बताया कि शरण की बुआ का बेटा अमृतपाल सिंह मुख्य किंगपिन है, जिसे दसूहा पुलिस ने चार दिन पहले पकड़ा है। उसे प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ पर लाएंगे। वहीं अमेरिका निवासी मनरूप को भी मामले में नामजद कर लिया गया है।
विज्ञापन

मनरूप के रिश्तेदार का आढ़ती लखविंदर सिंह मल्ली के साथ कोई जमीनी विवाद है। जिसके चलते उसने सुपारी देकर टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों में से मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना पर थाना ढिलवां में पहले से केस दर्ज है। चारों आरोपी नशे के आदी हैं। एसपी राय ने बताया कि आढ़ती लखविंदर सिंह मल्ली जालंधर में उपचाराधीन है। इस मौके पर डीएसपी भुलत्थ सुरिंदरपाल सिंह धोगड़ी, थाना सुभानपुर के एसएचओ एसआई कंवरजीत सिंह व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें