फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में फायरिंग: दो गुटों ने एक-दूसरे पर दागी तोबड़तोड़ गोलियां, भीड़ वाली जगह पर वारदात, मची अफरा-तफरी

Wed, 10 Jul 2024 08:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पंजाब के पठानकोट में दो गुटों में आपसी विवाद के बाद फायरिंग की घटना हुई है। दोनों गुटों के लोगों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गए। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आए दिन खून खराबा, मारपीट और गोलीबारी की खबरें आम हो गई हैं। छोटी सी बात पर फायरिंग की घटना होती है। पंजाब के पठानकोट में ताबड़तोड़ गोलियां चली हैं। फायरिंग की आवाज से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना कुछ देर पहले हुई है। 
विज्ञापन


पठानकोट शहर के शहीद भगत सिंह चौक पर बुधवार देर शाम को दो गुटों में विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। जिस जगह पर वारदात हुई वहां लोगों की काफी भीड़ थी। गनीमत रही कि किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। गोलियां चलाने वाले दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए हैं। घटना का पता चलते ही थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस और डीएसपी सिटी सुमेर सिंह मान ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आपसी रंजिश में चलाई गोलियां 
डीएसपी सिटी सुमेर सिंह मान ने कहा कि यह जो गोलियां चलने की घटना सामने आई है उसमें पुलिस जांच में सामने आया है कि दो गुट के 8 के करीब लोग पुल के नीचे आए और वहां पर आपसी रंजिश के चलते एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से 3 गोलियों के खोल बरामद किए है। जबकि कितनी गोलियां चली है इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने अभी इस मामले में केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें