फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: CRPF जवान की सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली, मौत, कपूरथला मॉडर्न जेल में ड्यूटी पर था राजस्थान का अनिल

Wed, 10 Jul 2024 05:03 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब के कपूरथला में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। जवान मॉडर्न जेल में नाइट ड्यूटी पर था। अचानक उसकी सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कपूरथला की मॉडर्न जेल में मंगलवार देर रात एक सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल की उसकी सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलने से मौत हो है। घटना के बाद मृतक जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी सब-डिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि जवान किसी निजी मामले को लेकर परेशान रहता था। पारिवारिक सदस्यों के बयान के बाद बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार निवासी झुंझुन राजस्थान काफी समय से कपूरथला मॉडर्न जेल में तैनात था। मंगलवार की रात ड्यूटी दौरान उक्त हेड कांस्टेबल की सर्विस रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई। इसमें उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 

घटना की सूचना के बाद जेल प्रबंधन की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने जवान अनिल कुमार के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. संदीप धवन ने बताया कि देर रात एक सीआरपीएफ जवान अनिल कुमार का शव पोस्टमार्टम के लिए आया था। बुधवार को तीन डॉक्टरों के बोर्ड डॉ. हरप्रीत मोमी, डॉ अमनजोत और डॉ. राजेश चंद्र की पोस्टमार्टम किया गया। एसएमओ ने यह भी बताया कि मृतक के गोली गर्दन से ऊपर सिर की तरफ लगी। डीएसपी हरप्रीत सिंह ने बताया कि सीआरपीएफ जवान के परिजनों के बयान के दर्ज करके बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें