फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों से दो जगहों पर लगी कबाड़ की दुकानों में आग

Wed, 06 Nov 2013 01:24 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा रोड स्थित गुरु तेग बहादुर नगर गली नंबर दो तथा गोनिआना रोड पर आरओ के पास स्थित कबाड़ की दुकान में सोमवार को देर शाम पटाखों की चिंगारी से आग लग गई।
विज्ञापन


उक्त दोनों जगहों पर आग लगने के कारण हजारों रुपये का नुकसान हो गया। गुरु तेग बहादुर नगर स्थित एक घर में बने कबाड़ के स्टोर में पटाखे की चिंगारी गिरने से अचानक आग लग गई।

घटना का पता लगते ही आस पास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश करने के साथ फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


इसके अलावा गोनिआना रोड स्थित कृष्ण कुमार नामक कबाड़ी के स्टोर में भी देर शाम करीब 7 बजे पटाखे के कारण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखे पुराने दरवाजे खिड़कियां व टायरों आदि को आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। सूचना पाकर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें