फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abohar: बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में शार्ट सर्किट से लगी आग, चाय पी रहे व्यक्ति ने देखा धुआं

Fri, 14 Jun 2024 10:32 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में आग कंप्यूटर रूम में शार्ट सर्किट से लगी बताई जा रही है। नुकसान ज्यादा नहीं हुआ लेकिन सही अनुमान अधिकारियों द्वारा जांच करने के बाद ही बताया जाएगा।
विज्ञापन
अबोहर में बैंक में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर के हनुमानगढ़ रोड पर ओवरब्रिज के पास बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में शुक्रवार सुबह आग लग गई।
विज्ञापन


सुबह करीब सात बजे बैंक के पास एक टी स्टाल पर चाय पी रहे व्यक्ति ने बंद बैंक के अंदर से धुंआ निकलता देखा। इसके बाद उसने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और बैंक के कर्मचारियों को दी। बैंक कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जैसे ही बैंक के ताले खोले तो अंदर से धुंए के गुबार निकलने लगे।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मुश्किल से अंदर प्रवेश किया और आग पर काबू पाया। यह आग कंप्यूटर रूम में शार्ट सर्किट से लगी बताई जा रही है। नुकसान ज्यादा नहीं हुआ लेकिन सही अनुमान अधिकारियों द्वारा जांच करने के बाद ही बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें