फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ग्रुपों में चले ईंट-पत्थर, फायरिंग

Wed, 12 Feb 2014 09:44 PM IST
अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक आपरेटर यूनियन की प्रधानगी पर काबिज होने के लिए दो ग्रुपों में पिछले एक महीने से चल रहा तनाव बुधवार को गंभीर रूप धारण कर गया।
विज्ञापन



एक नेता की तरफ से गोली चलाने के बाद दोनों धड़ों में खूब ईंट पथर चले। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हलका लाठीचार्ज किया। इस दौरान घायल हुए तीन लोगों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोनों ग्रुपों की जिला अधिकारियों के साथ बातचीत बेनतीजा रही है। डीसी अर्शदीप सिंह थिंद ने कहा कि इस मसले को सुलझाने के लिए जिला पुलिस प्रमुख कमलजीत सिंह ढिल्लों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



पिछले एक महीने से राजनैतिक अखाड़ा बनी ट्रक आपरेटर यूनियन की प्रधानगी विधायक जोगिन्द्र पाल जैन अपने समर्थक जगरूप सिंह तखतूपुरा और पूर्व डीजीपी पीएस गिल अपने समर्थक देविन्दर सिंह रणिया को दिलाने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन




बुधवार को ट्रक यूनियन में गुरुद्वारा साहिब में प्रधानगी के दावेदार जगरूप सिंह तखतूपुरा और विधायक जोगिन्द्र पाल जैन ट्रक यूनियन में जाने लगे तो वहां गेट पर तैनात पुलिस ने जैन को अंदर जाने से रोक दिया।



उन्होंने अंदर जाने के लिए काफी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए और वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने जैन की बात अनसुनी कर दी। इसके बाद जैन ग्रुप के जगरूप सिंह तखतूपुरा ने ट्रकों की पुकार शुरू करवा दी तो पूर्व डीजीपी गुट के प्रधानगी के दावेदार दविन्दर सिंह रणिया ने ट्रक यूनियन के मुंशी की तरफ से की जा रही पुकार का विरोध किया। इसी दौरान भीड़ में से किसी ने ईंट फेंक दी।



इसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई और दोनों ग्रुपों में ईंट-पथर चलने लगे। एक नेता ने रिवाल्वर से गोली चला दी। इस मौके पर दो फायर हुए। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। इस पर रणिया ग्रुप से संबंधित ऑपरेटरों ने मोगा-फिरोजपुर रोड पर धरना देकर करीब चार घंटे जाम लगा दिया।


इस दौरान पत्थरबाजी में रणिया गुट के ट्रक मालिक हरनेक सिंह निवासी जीरा रोड, ट्रक चालक सुखदेव सिंह निवासी प्रीत नगर और जैन गुट के ट्रक आपरेटर और समिति सदस्यता के दावेदार परमजीत सिंह घायल हो गए। रणिया ने कहा कि यदि जिला प्रशासन ने इस मामले में केस न दर्ज किया तो वह वीरवार को रोड जाम करेंगे।
विज्ञापन




16 जनवरी को दोनों ग्रुपों के खिलाफ अमन भंग करने की कार्रवाई की गई थी। इस दौरान तख़तूपुरा गुट के 12 और रणिया ग्रुप के 16 लोगों के खिलाफ यह कार्यवाई अमल में लाने बाद सभी को निजी मुचलका पर रिहा किया गया था।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें