फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर भड़के कर्मी, कल कलम छोड़ हड़ताल

Fri, 04 Mar 2016 02:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर।
विज्ञापन
पंजाब सरकार के कर्मचारियों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राज्य सरकार की ओर से वेतन न दिए जाने पर वीरवार को डीसी दफ्तर के कर्मचारियों की ओर से काले बिल्ले लगाकर रोष प्रकट किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष वरिंदर ढोसीवाल व महासचिव हरजिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि वेतन न मिलने व अन्य मानी हुई मांगों को लागू न किए जाने पर शुक्रवार को कलम छोड़ हड़ताल की जाएगी। कर्मचारियों ने बताया कि पहले उन्हें माह खत्म होने पर ही वेतन दे दिया जाता था लेकिन इस बार उन्होंने अब तक वेतन नहीं दिया है।

अधिकतर जिलों में कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं दिया गया है। इस कारण कर्मचारियों में रोष है। ढोसीवाल ने बताया कि उनका रोष प्रदर्शन चार मार्च को भी जारी रहेगा। इसके बाद प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर संघर्ष तीव्र किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार पीए, जसपाल सिंह, राजेंदर सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुखपाल सिंह, बिंदरपाल सिंह, गुरदीप कौर, नसीब कौर, जगतार सिंह, विपिन कुमार, सुखपाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें