फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल बत्ती वाहनों में ड्रग्स का कारोबारः खैहरा

Sun, 17 Nov 2013 12:45 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यूथ अकालीदल और अकालीदल के नेता लाल बत्ती लगे वाहन और गनमैनों का इस्तेमाल पंजाब में ड्रग्स के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन


इससे साफ है कि यूथ अकालीदल सरकारी सुरक्षा के तहत अपराधी और ड्रग तस्करों को पनाह दे रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुखपाल खैहरा ने कहा कि सात सौ करोड़ के ड्रग्स कारोबार में अकाली नेता बिट्टू औलख और उसके साथी की गिरफ्तारी पहला केस नहीं बल्कि इससे पहले राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के नजदीकी रणजीत राणा ने अमृतसर में एएसआई रविंदर पाल सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी थी।

मजीठिया के नजदीकी और यूथ अकालीदल के जनरल सेक्रेटरी सन्नी चौहर ने लुधियाना में एआईजी मंड का पैर तोड़ दिया था।

इसी तरह यूथ अकालीदल खन्ना के प्रधान यादविंदर सिंह जादू को जमीनी मामले में सीबीआई ने दोषी पाया। खैहरा ने कहा कि इसके अलावा मजीठिया रेत खनन माफिया और केबल माफिया का सरेआम बचाव कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूथ अकालीदल के ऐसे नेताओं को पुलिस सुरक्षा और लाल बत्ती दी गई है जिसका वह दुरुपयोग कर रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मांग की है कि यूथ अकालीदल के मुखौटे के पीछे छिपे माफिया पर लगाम लगाएं। उन्होंने ऐसे नेताओं को दी गई सुरक्षा को तुरंत वापस लिए जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें