फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान शिअद नेता ने खुद को गोली मारी, मौत

Sat, 19 Oct 2013 09:51 PM IST
अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मिसरी वाला में शनिवार सुबह शिअद सरपंच के पति और सीनियर नेता हरदीप सिंह (42) ने लाइसेंस राइफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


थाना सदर कोटकपूरा पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी और सरपंच कंवलजीत कौर ने बताया कि पिछले दस बारह साल से उनका पति हरदीप सिंह मौसम बदलने के दौरान मानसिक रूप से परेशान रहता था।
इन दिनों भी वे इसी बीमारी की वजह से काफी परेशान थे। इसके लिए मृतक एक दो दिन के भीतर दवाई लेने फरीदकोट भी जाने वाले थे।

शनिवार सुबह पांच बजे उठते ही मृतक ने अपनी पत्नी कंवलजीत कौर को चाय बनाने के लिए कहा और खुद दूसरे कमरे में चले गए। इसी दौरान हरदीप सिंह अपनी लाइसेंस राइफल से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बयान के आधार पर मामला दर्ज कर शव परिवार को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी समेत दो बच्चे लड़का (14) और लड़की (12) छोड़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें