फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सरकार ने मानी किसानों की मांगें, संगरूर में सीएम आवास के सामने से 29 अक्तूबर को हटेगा धरना

Fri, 28 Oct 2022 03:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)

सार

जोगिंदर सिंह उगराहां ने 29 अक्तूबर को किसान संगठनों द्वारा धरना समाप्त करने की बात कही और कहा कि पहले उनकी मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने किसानों की मांगों पर सहमति जताई।
विज्ञापन
जानकारी देते मंत्री कुलदीप धालीवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के सामने किसान संगठनों का धरना 29 अक्तूबर को समाप्त होगा। यह फैसला पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां समेत पांच प्रमुख नेताओं की संयुक्त बैठक में लिया गया। 
विज्ञापन


पटियाला के सर्किट हाउस में हुई इस बैठक में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के अलावा भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां, वरिष्ठ किसान नेता जगतार सिंह कालाझार, झंडा सिंह जेठुके, शंगरा सिंह और रूप सिंह छन्ना, आईजी जतिंदर सिंह औलख, आईजी पटियाला रेंज मुखविंदर सिंह छिना, उपायुक्त संगरूर जतिंदर जोरवाल और एसएसपी संगरूर मनदीप सिंह सिद्धू भी मौजूद थे। 

जोगिंदर सिंह उगराहां ने 29 अक्तूबर को किसान संगठनों द्वारा धरना समाप्त करने की बात कही और कहा कि पहले उनकी मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने किसानों की मांगों पर सहमति जताई और आज कृषि मंत्री कुलदीप धालीवाल और अन्य अधिकारियों के साथ इस बैठक में लिखित स्वीकृति दी गई। अब वे अपना धरना उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें