फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: पुलिस शहादत दिवस कार्यक्रम में पहुंचे डीजीपी बोले-सूबे की शांति को खतरे में नहीं पड़ने देंगे

Fri, 21 Oct 2022 04:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब में बार बार हथियारों की बरामदगी पर यादव ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा पंजाब में आतंकवाद को जिंदा करने की कोशिश की जा रही है और साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
शहीदों के परिवारों से मिलते डीजीपी गौरव यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव का कहना है कि सूबे की शांति और अमन भाईचारे को किसी सूरत में खतरे में पड़ने नहीं देंगे। डीजीपी गौरव यादव ने यह बात अमृतपाल सिंह के सवाल पर कही। डीजीपी शुक्रवार को जालंधर के पीएपी में पुलिस शहादत दिवस पर राज्यस्तरीय समारोह में बतौर मुख्य मेहमान शिरकत करने पहुंचे थे। 

विज्ञापन


पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में डीजीपी यादव ने कहा कि एनआईए ने अमृतपाल सिंह के यहां पर छापेमारी क्यों की? इसका बेहतर उत्तर तो एनआईए ही दे सकती है। अमृतपाल सिंह पंजाब के नौजवानों को भड़का रहा है, इस पर यादव ने कहा कि हम किसी को पंजाब की अमन शांति को खराब करने नहीं देंगे।

पंजाब में बार बार हथियारों की बरामदगी पर यादव ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा पंजाब में आतंकवाद को जिंदा करने की कोशिश की जा रही है और साजिश रची जा रही है लेकिन पंजाब की पुलिस दिलेर व बहादुर फोर्स है, जो पूरी तरह से सक्षम है।
विज्ञापन


नवजोत सिंह सिद्धू को जेल से लुधियाना तक आने के लिए सुरक्षा मुहैया करवाने के सवाल पर यादव ने कहा कि यह हमारी ड्यूटी है कि सुरक्षा का इंतजाम किया जाए। लेकिन इसको सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात पर यादव ने कोई उत्तर नहीं दिया। यादव ने जालंधर दौरे के दौरान रिटायर डीजीपी महल सिंह भुल्लर, राजन गुप्ता समेत कई आला अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ ए़डीजीपी कानून व्यवस्था अर्पित शुक्ला, एडीजीपी ईश्वर सिंह समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें