फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर पहुंचे मनीष सिसोदिया: इंस्पेक्टरी रेड राज और फिजूली दस्तावेज प्रक्रिया बंद कर व्यापार को देंगे बढ़ावा

Wed, 01 Dec 2021 01:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में ‘आप’ की सरकार बनने पर भ्रष्टाचार को पूर्ण रूप से खत्म कर ईमानदारी, निष्पक्षता, विकास और शिक्षा की बेहतरी की राजनीति की जाएगी। दिल्ली की तरह पंजाब में भी व्यापारियों को सरकार में हिस्सेदार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
फिरोजपुर में व्यापारियों को संबोधित करते मनीष सिसोदिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने फिरोजपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान व्यापारी-कारोबारी, ट्रांसपोर्टर व दुकानदारों से बातचीत की। सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में इंस्पेक्टरी रेड राज और फिजूली दस्तावेज प्रक्रिया बंद कर व्यापार को बढ़ावा देंगे।

विज्ञापन


सिसोदिया ने व्यापारियों-उद्यमियों, कारोबारियों और दुकानदारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि व्यापारी को ईमानदारी की राजनीति दे दो, व्यापार की तरक्की खुद हो जाएगी। व्यापार की तरक्की के बिना किसी भी प्रदेश की तरक्की नहीं हो सकती। लेकिन उसके लिए व्यापार पर लगाई गई अनावश्यक पाबंदियां हटानी पड़ेंगी और व्यापारी को तंग करना बंद करना होगा। 

उन्होंने कहा कि पंजाब में ‘आप’ की सरकार बनने पर भ्रष्टाचार को पूर्ण रूप से खत्म कर ईमानदारी, निष्पक्षता, विकास और शिक्षा की बेहतरी की राजनीति की जाएगी। दिल्ली की तरह पंजाब में भी व्यापारियों को सरकार में हिस्सेदार बनाया जाएगा। पंजाब में अब तक की सरकारों ने पंजाब-पंजाबियत और पंजाबियों को धोखा देने के अलावा कुछ नहीं किया। सिसोदिया ने कहा कि जो पंजाब कभी अपने उद्योगों-व्यापार और इंडस्ट्री के लिए मशहूर हुआ करता था, उसकी राजनीतिक पार्टियों ने आर्थिक और सामाजिक हालत कमजोर और चिंताजनक कर दी है। पंजाब में ‘आप’ की सरकार बनने पर व्यापार-कारोबार को पूर्ण रूप से बढ़ावा दिया जाएगा। इससे रोजगार तो बढ़ेंगे ही व्यापारियों-कारोबारियों, दुकानदारों की तरक्की के साथ पंजाब को खुशहाल पंजाब बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि व्यापारियों ने अपनी समस्याएं बताने के अलावा उनके समाधान भी सुझाए हैं। इसी कारण उनके साथ बैठकर पंजाब के उद्योग और प्रगति का रोड मैप तैयार किया जाएगा। आजकल पंजाब में शिक्षा के मुद्दा भी काफी सरगर्म है। उन्हें खुशी है कि देश की राजनीति में चुनावों के समय पहली बार शिक्षा पर बहस होनी शुरू हुई है क्योंकि आप की सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। देश में सबसे अधिक पूरे बजट का 25 प्रतिशत हिस्सा केवल शिक्षा पर खर्च किया है और ऐसा 6 वर्ष से किया जा रहा है। 

आप के नाराज वर्करों ने किया सिसोदिया का घेराव  
आम आदमी पार्टी के नाराज वर्करों ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का घेराव किया। सिसोदिया आप के वर्करों से मिले बिना गाड़ी में बैठ कर निकल गए। कई वर्करों का आरोप है कि फिरोजपुर देहाती विधानसभा हलके के इंचार्ज आशु बांगड़ ने उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। आप के वर्कर जतिंदर सिंह का कहना है कि तीन ब्लाक व सर्कल प्रधान के अलावा अन्य कार्यकर्ता मनीष सिसोदिया से मिलने आए थे, उनसे बिना मिले ही सिसोदिया गाड़ी में बैठ कर चले गए। वर्करों का कहना है फिरोजपुर देहाती हलके में बाहरी इंचार्ज लगाया है, जिसे कई गांवों के सरपंचों और नंबरदारों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसा इंचार्ज उन्हें मंजूर नहीं है। वर्करों ने आरोप लगाया कि देहाती इंचार्ज आशु बांगड़ ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया है। वर्करों ने कहा कि सिसोदिया से मिलने के लिए उनकी गाड़ी के आगे खड़े हो गए लेकिन वे गाड़ी भगाकर ले गए। 

शिक्षा मंत्री परगट सिंह स्कूलों के बारे में खुली बहस करे-सिसोदिया
मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह को पंजाब के स्कूलों और दिल्ली स्कूलों संबंधी खुली बहस के लिए कहा है, लेकिन अभी तक उनका जवाब नहीं आया है। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में उन्हें पांच साल मिले हैं और पंजाब में कांग्रेस को पांच साल मिले हैं, इस समय दौरान कांग्रेस ने पंजाब के स्कूलों में क्या सुधार किया है, इसकी समीक्षा कर लें। आप ने 250 दिल्ली के स्कूलों की सूची पंजाब सरकार को दे दी है। पंजाब सरकार ने अभी तक पंजाब के स्कूलों की सूची नहीं दी है जिसका सुधार किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें