फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में चार डेंगू पाजिटिव, 15 नए संदिग्ध

Wed, 02 Oct 2013 10:23 PM IST
अमर उजाला पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला जिले में डेंगू का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


राजिंदरा अस्पताल की ओर से सरकारी मेडिकल कालेज में भेजे गए चार मरीजों की ब्लड सैंपल रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव रही है, वहीं 15 नए संदिग्ध मरीज अस्पताल में दाखिल हुए हैं।

डेंगू वार्ड की इंचार्ज डा. सविता कपिला ने कहा कि आज छुट्टी होने के चलते इन संदिग्ध मरीजों के सैंपल वीरवार को जांच के लिए भेजे जाएंगे।

डा. कपिला ने बताया कि लक्ष्मीकांत (45) निवासी मंडी गोबिंदगढ़, सरोज देवी (50) निवासी जय जवान कालोनी, दविंदर (18) निवासी त्रिपड़ी और रजिंदर (33) निवासी समानिया गेट डेंगू पाजिटिव रहे हैं।
विज्ञापन


इनके ब्लड सैंपल सरकारी मेडिकल कालेज में जांच को भेजे गए थे। जहां इन सभी मरीजों का मैकलीजा टेस्ट पाजिटिव रहा है, जिससे इन्हें डेंगू होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


साथ ही 15 नए संदिग्ध मरीज राजिंदरा अस्पताल में दाखिल हुए हैं। इनमें ममता (42) निवासी त्रिपड़ी, परमिंदर सिंह (20) निवासी सरहंद, रमा (42) निवासी फतेहगढ़ साहिब, श्याम देव (26) निवासी आनंद नगर पटियाला, निधि (23) निवासी त्रिपड़ी, वरिंदर कुमार (50) निवासी त्रिपड़ी, सर्वजीत कौर (45) निवासी फतेहगढ़ साहिब, शांति देवी (45) निवासी आनंद नगर, दीपक कुमार (34) निवासी त्रिपड़ी, अंजू (37) निवासी त्रिपड़ी, अरुण कुमार (29) निवासी त्रिपड़ी, दिवाकर (17) निवासी राघोमाजरा, विनोद कुमार (22) निवासी फतेहगढ़ साहिब, सवरन कौर (38) निवासी फतेहगढ़ साहिब और जोगिंदर सिंह (52) निवासी दशमेश नगर पटियाला शामिल है। सभी मरीजों के ब्लड सैंपल जांच के लिए वीरवार को सरकारी मेडिकल कालेज भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें