फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगहीन बच्चों का डकार गया फंड

Wed, 02 Oct 2013 10:18 PM IST
अमर उजाला पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके साथ ही पुलिस ने बड़ी मात्रा में भुक्की, नशीली दवाओं और अन्य नशीले पदार्थों समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने बुधवार को यहां बताया कि दो नंबर डिवीजन की पुलिस पार्टी ने सोसाइटी फार वेलफेयर एंड अंगहीन के मूक, बधिर और नेत्रहीन बच्चों के कल्याण के लिए दान की गई रकम को हेराफेरी और ठगी के साथ हड़प करने वाले लाल सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव खेड़ी गौड़िया पटियाला को गिरफ्तार करके उसके पास से दो लाख 68 हजार 467 रुपये बरामद कर लिए हैं।

तीन सितंबर 2013 को कर्नल करमिंदर सिंह ने एक शिकायत दी थी कि सोसाइटी के कैशियर कम क्लर्क लाल सिंह ने मूक, बधिर और नेत्रहीन बच्चों के कल्याण के लिए दान की गई रकम को ठगी के साथ हड़प कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की जांच करते हुए ठगी मारने वाले लाल सिंह जो फिरौती के केस में जींद (हरियाणा) में जेल में बंद था, उसे गिरफ्तार करके उसके पास से ठगी की राशि बरामद कर ली है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें